1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 कारोबारी दिनों में Reliance Market Cap में 2.51 लाख करोड़ का इजाफा, जानिए बाकी कंपनियों का क्या रहा हाल

पिछले सप्ताह के मुकाबले में रिलायंस के शेयरों में 12 फीसदी का उछाल, 15.50 लाख करोड़ के पार मार्केट कैप बीएसई की टॉप 4 में से बाकी तीन कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ा 50 हजार करोड़ रुपए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 13 Sep 2020, 3:36 PM IST

Mukesh Ambani

Reliance market cap increased to Rs 2.51 lakh crore in last Week

नई दिल्ली। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीता सप्ताह किसी सपने से कम नहीं रहा। रिलायंस रिटेल को सिल्वर लेक के साथ डील से 7500 करोड़ रुपए मिले। जिसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में करीब 12 फीसदी की तेजी देखने को मिली। जिसकी वजह से कंपनी का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया। आंकड़ों के अनुसार देश के टॉप टेन कंपनियों में से चार कंपनियों के मार्केट कैप में 3 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई। आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंफोसिस के मार्केट कैप में तेजी देखने को मिली है।

यह भी पढ़ेंः-अमरीकी फेड रिजर्व मीटिंग और आर्थिक आंकड़ों से तय होगी Share Market की चाल

रिलायंस के मार्केट कैप में इजाफा
बीएसई से मिले आंकड़ों के अनुसार बीते सप्ताह शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे बड़ी गेनर साबित हुई थी। जहां 4 सितंबर को रिलायंस के शेयर 2077.40 रुपए पर बंद हुआ। उसके बाद 11 सितंबर को कंपनी का शेयर प्राइस 2318.47 रुपए पर बंद हुआ। यानी एक सप्ताह के दौरान कंपनी के शेयरों में 241.07 रुपए का इजाफा देखने को मिला। जिसका असर कंपनी के मार्केट कैप में भी देखने को मिला था। 4 सितबंर को मार्केट कैप 13,16,947.89 करोड़ रुपए था, जो बढ़कर 15,68,015.09 करोड़ रुपए हो गया। इस दौरान के कंपनी के मार्केट कैप में 2,51,067.20 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला है।

यह भी पढ़ेंः-रिपोर्ट में हुआ खुलासा, Amazon पर फेस मास्क 1000 फीसदी और आटा 970 फीसदी महंगा!

इन कंपनियों के मार्केट कैप में भी देखने को मिली तेजी
वहीं दूसरी ओर रिलायंस के अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंफोसिस के मार्केट कैप में तेजी देखने को मिली है।आंकड़ों की मानें तो समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का मार्केट कैप 31,501.27 करोड़ रुपए बढ़कर 8,90,703.56 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इंफोसिस का मार्केट कैप 11,138.31 करोड़ रुपए बढ़कर 4,02,683.22 करोड़ रुपए देखने को मिली। हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में 8,141.21 करोड़ रुपए बढ़कर 5,07,327.93 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ेंः-Petrol और Diesel और होगा सस्ता, जानिए इसकी सबसे बड़ी वजह

इन कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट
वहीं एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 22,727.92 करोड़ रुपए घटकर 5,93,512.25 करोड़ रुपए पर आ गया। भारती एयरटेल के मार्केट कैप 17,157.73 करोड़ रुपए की कटौती देखने को मिली है, जिसके बाद कंपनी का एमकैप 2,68,222.48 करोड़ रुपए हो गया है। कोटक महिंद्रा बैंक का 9,608.05 करोड़ रुपए घटकर 2,63,207.24 करोड़ रुपए रह गया। वहीं आईटीसी के मार्केट कैप में 3,383.8 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 2,26,283.99 करोड़ रुपए रह गया। वहीं आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 1,823.57 करोड़ रुपए कम होकर 2,55,249.73 करोड़ रुपए पर आ गया। एचडीएफसी का मार्केट कैप 99.95 करोड़ रुपए घटकर 3,17,221.68 करोड़ रुपए रह गया।