25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली के बाद कितने हो गए पेट्रोल और डीजल के दाम, फटाफट जानिए नई कीमत

पेट्रोल की कीमत में 55 दिन से नहीं हुआ है कोई बदलाव, आखिरी बार 22 सितंबर को हुआ था बदलाव डीजल की कीमत में 2 अक्टूबर से कोई बदलाव नहीं, 44 दिन से दाम देखने को मिल रहे हैं स्थिर
2 min read
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Nov 15, 2020

Petrol Diesel Price:  41वें दिन भी पेट्रोल-डीजल दाम स्थिर

Petrol Diesel Price: 41वें दिन भी पेट्रोल-डीजल दाम स्थिर

नई दिल्ली। 15 नवंबर का आधा महीना बीत गया है। दो महीनें होने को जा रहे हैं, लेकिन पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं दूसरी ओर करीब डेढ़ महीना डीजल की कीमत को हो गया है, 2 अक्टूबर से कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो क्रूड ऑयल के दाम 40 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले महीनों में क्रूड ऑयल की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है। वैसे देश में ऑयल कंपनियां क्रूड ऑयल की अस्थिरता को देखते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमत की में कोई बदलाव करने के मूड में नहीं दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-कोरोना काल में दुनिया के इन उद्योगपतियों की संपत्ति में सबसे ज्यादा, चीन के दो नाम भी शामिल

डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल कीमत 44 दिन से कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 2 अक्टूबर को डीजल की कीमत में 6 से 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति कम हुए थे। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 70.46 रुपए और 76.86 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। जबकि कोलकाता और चेन्नई में डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 73.99 रुपए और 75.95 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

यह भी पढ़ेंः-इस ऑटो कंपनी के शेयर ने कराई बल्ले-बल्ले, 7 महीनों में दोगुना से ज्यादा का रिटर्न

पेट्रोल की कीमत में स्थिरता जारी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में रविवार को पेट्रोल की कीमत में लगातार 55 वें दिन भी स्थिरता देखने को मिली है। आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में गिरावट 22 सितंबर को देखने को मिली थी। उस दिन देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 8 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। जिसके बाद तीनों महानगरों में पेट्रोल 81.06, 82.59 और 87.74 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जहां दाम 84.14 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आज भी आपको वहीं दाम चुकाने होंगे।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग