डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार दो दिनों के लगातार इजाफा के बाद में डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में देश के चारों महानगरों के लोगों को डीजल के दाम शनिवार वाले चुकाने होंगे। शनिवार को डीजल की कीमत में दिल्ली में 17 पैसे, कोलकाता में 18 पैसे, मुंबई में 15 पैसे जबकि चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की।जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 81.52 रुपए, 76.67 रुपए, 79.71 रुपए और 78.50 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आने वाले दिनों में डीजल की कीमतों में और दाम बढ़ सकते हैं।