10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol-diesel price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर, जानिए कितने चुकाने होंगे दाम

Petrol-diesel price Today: डीजल के दाम ( Petrol price ) लगातार दूसरे दिन स्थिर रखे गए हैं। पेट्रोल की कीमत ( Diesel price ) में लगातार 6वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है।
2 min read
Google source verification
petrol diesel price

Petrol Price in Noida : जानिए आज का पेट्रोल रेट क्या है नोएडा में…

नई दिल्ली। आज यानी शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों ( Petrol diesel price Today ) में राहत मिली है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल ( crude oil ) के दाम में इजाफा होने के बाद भी स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol-Diesel Price ) में किसी तरह का इजाफा देखने को नहीं मिल रहा है। खासकर पेट्रोल के दाम आज छठे दिन स्थिर रखे गए हैं। वहीं डीजल की कीमत ( Diesel price ) में लगातार दूसरे दिन दाम स्थिर रहे हैं। गुरुवार को डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौत की गई है। वैसे 29 मई से पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार राहत देखने को मिल रही है। तब से पेट्रोल पर 2 और डीजल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर कम हो चुके हैं।

पेट्रोल के दाम लगातार छठे दिन स्थिर
IOCL से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में petrol price में शनिवार को भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। शनिवार को वहीं दाम लागू रहेंगे, जो रविवार को थे। रविवार को देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद New delhi, Kolkata, Mumbai and Chennai में पेट्रोल के दाम 69.93, 72.19, 75.63 और 72.64 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

यह भी पढ़ेंः-Walmart पर लगा 1,964 करोड़ का जुर्माना, भारत-चीन सहित कई देशों में रिश्वत खिलाने का लगा आरोप

लगातार दूसरे दिन डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं
IOCL से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में Diesel Price में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि गुरुवार को डीजल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश के चार महानगरों नई दिल्ली ( New Delhi ), कोलकाता ( Kolkata ), मुंबई ( Mumbai ) और चेन्नई ( Chennai ) में डीजल के दाम क्रमश: 63.78, 65.70, 66.87 और 67.46 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

यह भी पढ़ेंः-GST Council 35th Meeting: आधार से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, 31 अगस्त तक बढ़ी रिटर्न की तारीख

29 मई से पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई इतनी कटौती
29 मई से 16 जून तक पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में तब से अब तक पेट्रोल के दाम में 1.93 रुपए और डीजल में 2.91 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है। कोलकाता में पेट्रोल 1.73 और डीजल 2.75 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 1.84 और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर कम हुआ है। चेन्नई में डीजल के दाम में सबसे अधिक कीमत 3.02 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल 1.95 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग