
मुनाफावसूली में तेजी के बाद सपाट स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार
नर्इ दिल्ली। आज हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में दिनभर तेजी देखने को मिली। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 46.64 अंकों की तेजी के साथ 35,739.16 पर और निफ्टी 13.85 अंकों की तेजी के साथ 10,856.70 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 0.46 अंकों की गिरावट के साथ 16,077.51 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 0.21 अंकों की गिरावट के साथ 17,028.87 पर बंद हुए।
बाॅम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 142.92 अंकों की तेजी के साथ 35,835.44 पर खुला और 46.64 अंकों या 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 35,739.16 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,877.41 के ऊपरी और 35,715.96 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 44.65 अंकों की तेजी के साथ 10,887.50 के स्तर पर खुला और 13.85 अंकों या 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 10,856.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,893.25 के ऊपरी और 10,842.65 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार प्रौद्योगिकी (1.29 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.94 फीसदी), स्वास्थ्य (0.58 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.57 फीसदी) और ऊर्जा (0.35 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में दूरसंचार (1.26 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.66 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.42 फीसदी) उद्योग (0.42 फीसदी) और धातु (0.38 फीसदी) में शामिल रहे।
क्या रहा सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल
वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। आज पूरे दिन के कारोबार के बाद अंत में आॅटो, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, मेटल आैर आॅयल एंड गैस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा, आैर आर्इटी सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे अधिक तेजी अार्इटी सेक्टर में देखने को मिली। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें भी 35 अंकों की तेजी देखी गर्इ जिसके बाद ये आज 26642 के स्तर पर बंद हुआ।
Published on:
13 Jun 2018 05:18 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
