नई दिल्ली: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बाजार में तेजी देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। SGX निफ्टी में भी मजबूती दिख रही है। अच्छी शुरुआत के बाद SHARE MARKET फिसला है। मिडकैप इंडेक्स आधा परसेंट से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है।निफ्टी 9000 के करीब पहुंचा है लेकिन निफ्टी बैंक में अभी भी 1 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। HDFC BANK, कोटक, ICICI BANK ने बाजार को सहारा दिया है।