30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैश्विक संकेतों की वजह से रिकॉर्ड स्तर से नीचे फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 41550 से नीचे

सेंसेक्स में शुरूआती कारोबार में देखने को मिल रही है करीब 60 अंकों की गिरावट निफ्टी 50 में 19 अंकों की मामूली गिरावट, 12202 अंकों पर कर रहा है कारोबार ट्रंप पर महाभियोग का प्रस्ताव पास होने पर अमरीकी और एशियाई बाजारों में गिरावट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 19 Dec 2019, 10:00 AM IST

Stock market closed at one month low, Yes Bank shares fell 10 percent

Stock market closed at one month low, Yes Bank shares fell 10 percent

नई दिल्ली।अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( US President Donald Trump ) के खिलाफ हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव ( House of Representatives ) में महाभियोग प्रस्ताव ( Impeachment Motion ) पास होने के बाद अमरीका सहित एशिया के तमाम बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। जिसका असर भारतीय शेयर बाजार ( indian share market ) में देखने को मिल रहा है। शेयरद बाजार ( Share Market ) आज अपने उच्चतम स्तर से नीचे आ गया। बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ( sensex ) की बात करें तो 59.59 अंकों की गिरावट के साथ 41498.98 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) 19.20 अंकों की गिरावट के साथ 12202.45 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं छोटी और मछौली कंपनियां हरे निशान पर तो हैं लेकिन बढ़त बिल्कुल भी नहीं है। बीएसई स्मॉल कैप और बीएसई मिड कैप दोनों करीब 10 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-लॉटरी पर एक जैसा 28 फीसदी होगा जीएसटी, एक मार्च 2020 से लागू होगा फैसला

मामूली बढ़त के साथ सेक्टोरल इंडेक्स
वहीं दूसरी ओर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। ऑटो सेक्टर 11.17, बैंक एक्सचेंज 12.61, बैंक निफ्टी 37.40, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 36.44, एफएमसीजी 22.64, हेल्थकेयर 16.84, मेटल 0.05, तेल और गैस 38.89 और पीएसयू 14.12 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर आईटी 4.88, टेक 3.05 और कैपिटल गुड्स 17.03 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-एनसीएलएटी आदेश: साइरस ने कहा व्यक्तिगत जीत नहीं, टाटा संस करेंगे आगे अपील

बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बात बढ़त वाले शेयरों की करें तो एचसीएल टेक के शेयरों में 1.19 फीसदी, एशियन पेंट्स 1.05 फीसदी, टाटा मोटर्स के शेयरों में 1 फीसदी, एमएंडएम के शेयरों में 0.98 फीसदी और टीसीएस के शेयरों में 0.90 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं गिरावट वाले शेयरों में यस बैंक 1.82 फीसदी, इंडसइंड 1.05 फीसदी, गेल 1.02 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.93 फीसदी और हिंडाल्कों के शेयर 0.87 फीसदी शामिल हैं।