कैसी रही थी बाजार की शुरुआत
शुक्रवार को भारी उथल-पुथल के बाद सोमवार (आज) को सप्ताह के पहले कारोबारी शेयर बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुर्इ। निफ्टी 11,100 के आसपास करोबार कर रहा है वहीं सेंसेेक्स में 50 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। आज कारोबारी सत्र की शुरुअात में बीएसर्इ सेंसेक्स 50 अंक यनी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 36791 के स्तर पर आैर निफ्टी 50 18 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 11,124 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से आज तेल कंपनियों के स्टाॅक्स में तेजी देखने को मिल रहा है। वहीं इसका असर एविएशन सेक्टर की कंपनियों पर भी पड़ रहा है। आेएनजीसी, इन्फोसिस, सिप्ला आैर टेक महिन्द्रा के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। यस बैंक, मारुति आैर बजाज फाइनेंस के शेयरों में बिकवाली का दौर देखने को मिल रहा है। डाॅलर के मुकाबले रुपया आज 72.42 के स्तर पर खुला।