बुधवार को निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली करने तथा कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण बाजार में गिरावट रही, जिससे सेंसेक्स 115.37 अंकों या 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 34,501.27 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 43.80 अंकों या 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 10,570.55 पर बंद हुआ। गुरुवार को शेयर बाजार में अच्छी तेजी रही और सेंसेक्स 212.33 अंकों या 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 34.713.60 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 47.25 अंकों या 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 10,617.80 पर बंद हुआ। शुक्रवार को मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बैंकिंग और पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों में खरीदारी बढ़ने से सेंसेक्स 256.10 अंकों या 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 34,969.70 पर और निफ्टी 74.50 अंकों या 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 10,692.30 पर बंद हुआ।