पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत किसी तरह की कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज देश के चारों महानगरों में मंगलवार वाले दाम ही लागू रहेंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.86, 73.92, 77.47 और 74.59 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। खास बात ये है कि पेट्रोल के दाम में 23 मई से अब तक करीब 70 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।