30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Today Petrol-Diesel price: दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत, पेट्रोल के दाम में 11 पैसे और डीजल की कीमत में 15 पैसे हुए कम

नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम में सबसे ज्यादा कटौती लगातार तीन दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम हो रही है कटौती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 1 Jun 2019, 7:53 AM IST

petrol diesel price

Today Petrol-Diesel price: दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत, पेट्रोल के दाम में 11 पैसे और डीजल की कीमत में 15 पैसे हुए कम

नई दिल्ली। आज देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए काफी राहत भरा दिन कहा जा सकता है। आईओसीएल से मिले आंकड़ों के अनुसार चार प्रमुख महानगरों में से पेट्रोल और डीजल की कीमत में सबसे ज्यादा कटौती दिल्ली में ही हुई है। जबकि बाकी महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती सामान्य ही देखने को मिली है। आपको बता दें कि यह लगातार तीसरा दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली हैै। वर्ना पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगाता इजाफे से लोग परेशान हो गए थे। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इस कटौती की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम क्या हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-मोदी 2.0 सरकारः 45 साल के ऊंचे स्तर पर खड़ी है देश की बेरोजदारी

पेट्रोल के दाम में कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में अलग-अलग कटौती देखने को मिली है। पहले बात राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली की करें तो 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद दाम 71.62 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 5 पैसे, मुंबई 6 पैसे और चेन्नई में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद तीनों महरनगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.74, 77.28 और 74.39 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-पांच साल के निचले स्तर पर फिसली GDP दर, मार्च 2019 तिमाही में रही 5.8

दिल्ली में कम हुए पेट्रोल पर सबसे ज्यादा दाम






























महानगरपेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में)कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली71.6211
कोलकाता73.7405
मुंबई77.2806
चेन्नई74.3907


यह भी पढ़ेंः-PM किसान निधि के लिए शुरू होगा पंजीकरण, चुनाव आचार सहिंता की वजह से किया गया था बंद

डीजल की कीमत में कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल की तरह डीजल के दाम में चारों महानगरों में अलग-अलग कटौती देखने को मिली है। नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती के दाम 66.36 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में 6 पैसे प्रति लीटर कम होने के साथ दाम 68.21 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 69.58 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर कम होने के बाद 70.19 रुपए हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनीं निर्मला सीतारमण, जानिए JNU से लेकर नॉर्थ ब्लॉक तक का सफर

नई दिल्ली में सबसे ज्यादा कम हुए डीजल के दाम






























महानगरडीजल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में)कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली66.3615
कोलकाता68.2106
मुंबई69.5811
चेन्नई70.1912

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.