पेट्रोल के दाम में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.25, 73.32, 76.86 और 73.95 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि बुधवार को पेट्रोल के दाम में स्थिरता देखने को मिली थी।