एक घंटे में 56 हजार करोड़ रुपए का नुकसान
मुकेश अंबानी को आज एक घंटे के कारोबार में 56 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। वास्तव में आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। जिसकी वजह से बीएसई में कंपनी का शेयर 1180.65 रुपए प्रति शेयर पर आ गया है। जबकि शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1270.05 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ था। इस गिरावट के कारण कंपनी का बीएसई का मार्केट कैप 7,48,255.44 करोड़ रुपए पर आ गया है। जबकि शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप करीब 8,04,914 करोड़ रुपए था। दोनों कारोबारी दिनों के बीच का अंतर ही मुकेश अंबानी का नुकसान है।