14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, एम्बुलेंस चालक की मौत

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों ने एंबुलेंस में से मृतक और घायलों को बामुश्किल निकाला।
2 min read
Google source verification
mathura_accident.jpg

मथुरा. दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर महावन थाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम और घायल को उपचार के लिए भेज दिया। हादसा कैसे हुआ यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : पुलिस के हेड कांस्टेबल के यहां हुई चोरी का हुआ खुलासा

एंबुलेंस के उड़ गए परखच्चे

शुक्रवार देर रात महावन थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे की मालिश टोन संख्या 118 पर दिल्ली की ओर से आगरा की तरफ जा रही एंबुलेंस संख्या UP 32 PN 2389 आगे चल रहे ट्रैक्टरों से भरे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयंकर था कि आगे से एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। एंबुलेंस चालक इकलाक पुत्र साजिद निवासी लखनऊ की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने एंबुलेंस चालक के परिजनों दी सूचना

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों ने एंबुलेंस में से मृतक और घायलों को बामुश्किल निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एंबुलेंस चालक के परिजनों को फोन द्वारा हादसे की सूचना दी है।

मरीज को दिल्ली छोड़ वापस जा रहा था एंबुलेंस

सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस लखनऊ से चलकर दिल्ली पहुंची और दिल्ली में मरीज को छोड़ने के बाद वापस लखनऊ की ओर जा रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे के थाना महावन इलाके में एंबुलेंस घटना की शिकार हो गई।

BY: Nirmal Rajpoot

यह भी पढ़ें : बहन के घर आई महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच