1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लूट के बाद ठगी का शिकार हुई महिला, गिरफ्तार लुटेरे ने लौटाई नकली चेन

पुलिस द्वारा बरामद की गई चेन को लेकर वह स्थानीय सर्राफ के यहां पहुंची तो पता चला कि यह उनकी सोने की चेन नहींं बल्कि आर्टीफिशियल चेन है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 14 Jul 2018, 2:24 PM IST

madhu goyal

लूट के बाद ठगी का शिकार हुई महिला, गिरफ्तार लुटेरे ने लौटाई नकली चेन

मथुरा। टटलू गैंग के सदस्यों द्वारा लोगों को सोने की ईंट का झांसा देकर हजारों रुपए की ठगी करने के मामले तो कई बार चर्चाओं में रहे हैं लेकिन इस बार मामला एक श्रद्धालु महिला से हुई लूट का है। जिसमें महिला का कहना है कि पुलिस ने उसे सोने की चेन के नाम पर पीले धातु की चेन थमा दी।

यह भी पढ़ें- आखिर ऐसा क्या हुआ कि बेड़ियों में जकड़ी प्रेमिका पहुंची थाने

ये है मामला

मामला सात माह पूर्व का है जमशेदपुर झारखंड टाटा नगर निवासी विपिन रत्तीलाल गोयल की पत्नी मधु गोयल विगत 28 जनवरी को वृंदावन बांके बिहारी दर्शन करने आई हुई थी। रात्रि करीब 9:00 बजे वह दर्शन कर वापस लौट रही थी तभी अचानक विद्यापीठ चौराहे के समीप पीछे से आ आये दो आज्ञात बाइक सवार बदमाश उसका बैग छीनकर भाग गए। जिसमें 30 ग्राम सोने की चेन 36000 रुपए की नगदी एक वीवो मोबाइल के साथ साथ कुछ जरूरी कागजात भी रखे हुए थे जिस संबंध में पीड़िता मधु गोयल ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ थाना कोतवाली में तहरीर भी दी थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को हिरासत में लिया। जिन्होंने पुलिस पूछताछ में वारदात को अंजाम देना कबूल किया, जिनसे पुलिस ने ₹10000 की नकदी व एक चेन भी बरामाद की थी, पुलिस ने बरामद हुई रकम व चेन के साथ महिला की तहरीर पर लुटेरों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बताया जा रहा है कि सातः माह बाद महिला को फोन आया कि आप थाने आ जाओ और कोर्ट से आदेश कराकर बरामद हुई चेन व रकम वापस ले जाओ तो वह सीधे वृन्दावन आ गई। जब वह शुक्रवार को थाना कोतवाली पहुंची तो पुलिस द्वारा बरामद की गई रकम व लूटी हुई चेन को पाकर उसका चेहरा खुशी से खिल उठा लेकिन उसे क्या मालूम था कि उसकी यह खुशी पलभर के लिये ही है ।बरामद हुई चेन को लेकर वह स्थानीय सर्राफा व्यवसायी के यहां पहुंची तो पता चला कि वह उनकी लूटी हुई सोने की चेन नहींं बल्कि सोने की तर्ज पर दिखने वाली आर्टीफिशियल चेन है। जिसे सुन उसके होश उड़ गए और वह सीधे थाना कोतवाली आ पहुंची तो वहां उसे यह कहकर टरका दिया गया कि उन्हें लुटेरों से जो चेन बरामद हुई थी वह न्यायायल के समक्ष पेश कर दी, अगर उन्हें कोई शिकायत है तो वह न्यायालय का दरवाजा खटखटायें। कमाल की बात तो यह है कि आखिरकार सोने जैसी पीले धातु में बदली चेन के लिए जिम्मेदार कौन लुटेरे या फिर पुलिस।

यह भी पढ़ें- पत्रिका स्पेशल : इस स्वास्थ्य उपकेंद्र पर वर्षों से नहीं आये डॉक्टर

महिला ने लगाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार

इस संबंध में पीड़ित महिला मधू का कहना है कि जब पुलिस ने लुटेरों से चेन बरामद की थी तो उन्होंने पुलिस से चेन को पहचानने की बात भी कही थी लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और चेन को सील कर बदमाशों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। अब न्याय पाने के लिए एसएसपी से गुहार लगाई है । जब पुलिस के आलाधिकारियों से बात करने की कोशिश की गयी तो कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश