मथुरा से सांसद सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी ने दो ट्वीट किए हैं जिसमें एक ट्वीट में उन्होंने विनोद खन्ना और अटल जी के साथ अपनी पुरानी फोटो के साथ लिखा है कि अटलजी के साथ मेरा गठबंधन तब शुरु हुआ जब विनोद खन्ना ने मुझे उनसे मिलवाया। उनकी बातों में सरलता और आंखों में सच्चाई दिखाई दिखी। बाद में मुझे बताया गया कि वे फिल्मों के बहुत शौकीन हैं और मेरी फिल्म सीता-गीता उन्होंने 25 बार देखी। आगे हेमा ने लिखा है कि मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैं एक महान व्यक्तित्व के कारण बीजेपी में शामिल हुई।