30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीर्थ स्थल घोषित होने के बाद मथुरा में मांस और शराब बंदी, संतों और स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

स्थानीय विधायक और योगी सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले के लिए ब्रजवासियों को बधाई दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 11 Sep 2021, 11:36 AM IST

mathura_sharab.jpg

मथुरा. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थल के 10 वर्ग किमी क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया है। तीर्थ स्थल क्षेत्र में शराब और मांस की बिक्री नहीं होगी। इस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। ब्रज में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए योगी सरकार ने यह अहम फैसला लिया है। राज्य सरकार के इस फैसले का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है तो वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मथुरा को धार्मिक पर्यटन का हब बनाएंगे।

यह भी पढ़ें : पुलिस के हेड कांस्टेबल के यहां हुई चोरी का हुआ खुलासा

संतों की इच्छा पर सीएम ने किया ऐलान

बीते 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आए थे। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुरजी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने संतों की इच्छा के अनुरूप मथुरा में मांस और शराब की बिक्री पर रोक लगाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि इससे प्रभावित लोग दुग्ध का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

प्रभावित लोग दूध बेचना शुरू कर सकते है- सीएम

मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा करते हुए कहा था कि जो लोग अब तक हिंदू त्यौहारों को नजर अंदाज करते थे। मंदिर जाने से कतराते थे, वो भी अब कहने लगे हैं कि राम हमारे भी हैं और कृष्ण भी हमारे हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए शराब और मांस के व्यापार में लगे लोग दूध बेचना शुरू कर सकते हैं।

संतों और स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

मथुरा को तीर्थ स्थल घोषित किए जाने की मांग लगातार उठा रही थी। योगी सरकार ने मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्म स्थल को केंद्र में रखकर 10 वर्ग किमी क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित किया है। इसमें नगर निगम के कुल 22 वार्ड शामिल हैं। योगी सरकार के फैसले पर ब्रज के संतों और लोगों ने खुशी जताई है। वहीं जन्मस्थली पर भी उत्साहित नजारा देखने को मिला।

मंत्री बोले-धार्मिक पर्यटन का बनाएंगे हब

स्थानीय विधायक और योगी सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले के लिए ब्रजवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस पवित्र स्थल को तीर्थस्थल घोषित कराने की मांग की जा रही थी। इसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र भूमि को दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की योजना है, जिससे ब्रजवासियों को भरपूर रोजगार मिल सके।

BY: Nirmal Rajpoot

यह भी पढ़ें : यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, एम्बुलेंस चालक की मौत

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश