2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश के पानी से बह गई सड़क, जगह-जगह पड़े गड्ढे

स्थानीय निवासी सुनील ने बताया कि कुछ दिन पहले ही सड़क का निर्माण कराया गया है लेकिन बारिश के पानी ने सड़क में गड्ढे कर दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 23 Sep 2021, 5:36 PM IST

mathura_sadak.jpg

मथुरा. कान्हा की नगरी से 30 किलोमीटर की दूरी पर बसी गिर्राज नगरी जहां पर श्री गिर्राज महाराज की परिक्रमा लगाने के लिए लाखों श्रद्धालु हर माह पहुंचते हैं, वहां की सड़कों की हालत देखकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे। इसके साथ ही आपको गोवर्धन में हुए विकास कार्यों का भी पता चल जाएगा। सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क आपको पता ही नहीं चलेगा।

यह भी पढ़ें : रेलवे जंक्शन पर सफाई कर्मियों ने की हड़ताल, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज

उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी है और वर्तमान सरकार अपने अपने विकास के कार्यों को लेकर आप जनता के बीच जा रही है। सरकार अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों का ढिंढोरा पीट रही है। जिसका जीता जागता स्वरूप आपको गिर्राज नगरी गोवर्धन में मिल जाएगा। जहां सड़कों पर भारत के नक्शे जैसे गड्ढे और भरा हुआ पानी आपको योगी सरकार की विकास कार्यों से रूबरू कर रहे हैं।

अक्सर होते रहते हैं हादसे

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़कों में गड्ढे हुए हैं। गड्ढों में पानी भरा हुआ है और आए दिन कोई ना कोई बाइक सवार इन गड्ढों में जाकर गिरकर चोटिल हो जाता है। उन्होंने बताया कि कई बार यहां से निकलने वाले थ्री व्हीलर भी इन गड्ढों में जाने के कारण पलट गए और लोगों को चोटें भी आई।

राहगीरों को करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना

स्थानीय निवासी सुनील ने बताया कि कुछ दिन पहले ही सड़क का निर्माण कराया गया है लेकिन बारिश के पानी ने सड़क में गड्ढे कर दिए हैं। अब यहां से गुजरने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पहली बरसात में ही सड़क में गड्ढे पड़ गए। निर्माण कार्य में उपयोग की गई सामग्री घटिया किस्म की लगाई गई थी जिसकी वजह से सड़क उखड़नी शुरू हो गई है।

BY: Nirmal Rajpoot

यह भी पढ़ें : विशालकाय अजगर ने निगला नीलगाय का बच्चा, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश