जानकारी के मुताबिक कानपूर के रहने वाले मोहम्मद महमुद्दीन, कार से अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही थाना राया क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन संख्या 113 पर उनकी कार पहुंची अनियंत्रित होकर सामने खड़े कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ी पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गयी और गाड़ी में सवार मोहम्मद महमुद्दीन, अब्दुल रहीम, शाहजहां बेगम और शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया गया है कि ये चारों अपनी बेटी के संबंध के लिए कानपुर से दिल्ली जा रहे थे।