2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला मित्र से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था सिपाही, दोस्त ने छीना फोन और कर दी हत्या

मृतक आशीष के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या और एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 2 Jul 2022, 1:45 PM IST

महिला मित्र से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था सिपाही, दोस्त ने छीना फोन और कर दी हत्या

मथुरा: थाना नौहझील क्षेत्र में किराए के मकान में मिले सिपाही के शव को लेकर जहां इलाके में सनसनी फैल गई थी। वहीं अब मृतक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर नया मोड़ सामने आ गया है। सिपाही की हत्या उसी के दोस्त रोहित ने रस्सी से गला घोंटकर की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि 29 जून की देर रात थाना नौहझील क्षेत्र स्थित एक किराए के मकान में नौहझील थाने में तैनात सिपाही का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। वहीं आशीष के परिजनों ने उसकी हत्या किया जाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने जब मामले की गहनता से जांच की तो एक नया खुलासा पुलिस के सामने आकर खड़ा हो गया। दरअसल आशीष के दोस्त रोहित ने ही अपने दोस्त की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वहीं हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को कमरे में लगे पंखे से लटका दिया था।

यह भी पढ़े - दिनदहाड़े पंखे से लटका मिला सिपाही का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका, जानें पूरा मामला

कहासुनी के बाद आशीष की हत्या

पुलिस इन्वेस्टिगेशन में खुलासा हुआ है कि जिस दिन आशीष की हत्या हुई उस दौरान वह किसी महिला मित्र से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। तभी रोहित शराब के नशे में आशीष का फोन लेकर भाग गया। आशीष ने जब अपना फोन वापस करने को कहा तो दोनों के बीच कहासुनी हुई और कहासुनी के बाद रोहित ने आशीष के साथ मारपीट की। इसके बाद रोहित ने गुस्से में आकर आशीष का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़े - उदयपुर की घटना से जुड़ा था नोएडा के इस युवक का कनेक्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

मामले की जानकारी फोन पर देते हुए एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि थाना नौहझील में तैनात सिपाही आशीष कुमार (25) पुत्र रविंद्र सिंह निवासी ग्राम बरावली थाना बहसूमा, मेरठ का शव 29 मई की देर रात कस्बे के रेतिया गली में विपिन पाठक के मकान में किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला था। मृतक सिपाही के दोस्त नहीं उसकी हत्या की है। मृतक आशीष के पिता के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या और एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश