
girl students rally
मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र में बाइक सवार मनचलों ने ग्यारहवीं की छात्रा को स्कूल जाते वक्त गोली मार दी थी। इस घटना के बाद गर्ल्स स्टूडेंट्स में आक्रोश है। गोली कांड के विरोध में बुधवार को सैकड़ों छात्राओं ने 'Plz Save Me' की तख्तियां लेकर अपना विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन से अपनी सुरक्षा की मांग की।
गोली कांड के बाद दहशत में छात्राएं
मंगलवार को थाना हाईवे क्षेत्र में गोविन्द सरस्वती इंटर कॉलेज की ग्यारहवीं क्लास की छात्रा में बाइक सवार मनचलों ने स्कूल जाते समय गोली मार दी थी। गोली लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस गोली कांड से शहर के सभी स्कूलों की छात्राओं में भय का वातावरण बना हुआ है। इस घटना के विरोध में बुधवार को एक निजी स्कूल में सैकड़ों छात्राएं और टीचर एकत्रित हुए और हाथों में 'Plz Save Me' लिखी तख्तियां लेकर जुलूस निकाला। छात्राओं ने प्रशासन से अपनी सुरक्षा की मांग की है।
पुलिस प्रशासन उठाए ठोस कदम
रैली में आयी छात्रा प्राची सारस्वत ने बताया कि गोली कांड के बाद लड़कियों ने मन में डर पैदा हो गया है। पुलिस प्रशासन को ध्यान देना चाहिए और स्कूलों पर पुलिस तैनात करनी चाहिए। जिससे की लड़कियां सुरक्षित रहें। वहीं स्कूल की शिक्षिका प्रयांशी वार्ष्णेय ने कहा कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। शासन और प्रशासन को ऐसा कदम उठाना चाहिए कोई भी छात्रा घर से बाहर निकलने से डरे नहीं।
कहां है एंटी रोमियो दल ?
बता दें कि उत्तर प्रदेश की सत्ता में आते ही सबसे पहले योगी सरकार ने महिला सुरक्षा पर बड़ा कदम उठाया। सरकार ने मनचलों को सबक सिखाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया। एक दो महीने तक मनचलों के खिलाफ एंटी रोमियो दल ने कार्रवाई की, लेकिन अब मनचले फिर अपनी हरकतों को अंजाम देने लगे हैं। जिससे मजबूरन छात्रों को अपनी सुरक्षा के लिए 'Plz Save Me' के स्लोगन लिखी तख्तियों लेकर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।
Published on:
27 Dec 2017 06:59 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
