13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खून के आंसू हो रहे किसानों ने प्रमुख सचिव कृषि की बैठक में डाला व्यवधान, देखें वीडियो

-सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद, किसानों का कलक्ट्रेट में हंगामा -सिंचाई विभाग की लापरवाही, बीमा करने वाली कंपनी गायब

2 min read
Google source verification
Farmer

Farmer

मथुरा। भारी बारिश से किसान खून के आंसू रो रहा है। बारिश से रजबहा और माइनर में ओवरफ्लो के चलते सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई है। इसी समस्या को लेकर किसानों ने मथुरा कलक्ट्रेट पर हंगामा किया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालात ऐसे बन गए कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद को बैठक छोड़कर किसानों के बीच आना पड़ा। उन्होंने निरीक्षण के लिए एक टीम रवाना की।

यह भी पढ़ें

जतिन प्रसाद का बड़ा बयान, बोले भाजपा किसान कर्जमाफी पर पीट रही छाती, लेकिन हकीकत कुछ और..., देखें वीडियो

सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप

सोमवार को प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। तभी वहां पीड़ित किसान आ गए। नारेबाजी करने लगे। बैठक में व्यवधान पड़ा तो प्रमुख सचिव मीटिंग को बीच में ही छोड़ किसानों से वार्ता करने आ गए। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव कृषि को बताया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से ही किसानों के खेत में पानी भर गया है। कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई है।

यह भी पढ़ें

तूफान की तबाही का नहीं मिला अब तक मुआवजा, बारिश के मंजर से जख्म हो गए हरे

सात मजरे पानी से घिरे

गांव बचगांव मोझा के किसान राम भरोसी सिंह ने बताया कि सात मजरे पानी से घिरे हुए हैं। फसल डूब गई है। जलभराव से फसल नष्ट हो गई है। फसल बीमा योजना में बीमा कराया था। फसल बीमा करने वाली कम्पनी के किसी अधिकारी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कोई अधिकारी किसानों से मिलने तक नहीं आ रहा है। किसानों की समस्या सुनने के बाद प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन ने एक टीम बनाकर गांव में भेजी।

यह भी पढ़ें

अलीगढ़ और एटा में खेत के नीचे पेट्रोलियम पदार्थ, ओएनजीसी की टीम ने शुरू कराई खुदाई