मथुरा. जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे चुनावी मुद्दे गरमाने लगे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हाल ही में अयोध्या और काशी में भव्य मंदिर निर्माण के बाद मथुरा में मंदिर निर्माण की तैयारी को लेकर बयान देकर सियासी माहौल को गरमा दिया था। इसी कड़ी में अब मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी अयोध्या और काशी के बाद मथुरा मंदिर का राग अलापा है। इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हेमा मालिनी ने कहा है कि श्रीराम जन्मभूमि और काशी के कायाकल्प केे बाद अब स्वाभिक रूप से मथुरा भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का हवाला देेते हुए कहा कि उम्मीद है कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र मथुरा में भी भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा।