सोचने लगे कि ये चींटें वृन्दावन से इस मिठाई के डिब्बे में आए हैं। बेचारे इतनी दूर तक ट्रेन में मुगलसराय तक आ गए। कितने भाग्यशाली थे। इनका जन्म वृन्दावन में हुआ था, अब इतनी दूर से पता नहीं कितने दिन या कितने जन्म लग जाएँगे इनको वापस पहुंचने में। पता नहीं ब्रज की धूल इनको फिर कभी मिल भी पाएगी या नहीं।