मथुरा। धान की फसल के लिए पानी की बेहद जरूरत होती है, लेकिन इस बार हुई झमाझम बारिश में इतना पानी बरसा, कि ये पानी धान की फसल के लिए आफत बन गय है। कई किसानों के खेत बारिश के पानी में जलमग्न हो गए हैं। खेत की मिट्टी का कटान होने से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। किसान की धान की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।