3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

24 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी ब्रज में खेलेंगे लट्ठमार होली, जानें पूरा कार्यक्रम

अयोध्या में दीपावली मनाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब मथुरा में होली खेलेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 8 Feb 2018, 6:47 PM IST

cm yogi

मथुरा। अपनी अनूठी परंपराओं को लेकर विश्वभर में विख्यात ब्रज की होली इस बार बेहद खास होने वाली है। अयोध्या में दीपावली मनाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब मथुरा में होली खेलेंगे। मुख्यमंत्री 24 फरवरी को बरसाना की लठामार होली में हिस्सा लेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
वेटनरी कॉलेज को देंगे सौगात
23 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के वेटनरी कॉलेज जाएंगे। यहां वो पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण और छात्रावास का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर वैटनरी कॉलेज में भव्य मंच का निर्माण किया जा रहा है। जहां योगी आदित्यनाथ लोगों को संबोधित करेंगे।
ये लोग रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक , केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा, भूपेंद्र चौधरी, लक्ष्मी नारायण, एसपी सिंह बघेल और मथुरा सांसद हेमा मालिनी समेत कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री एनिमल असवेंदरी पुस्तक का लोकार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कदम के पौधे लगाएंगे। जिसके बाद वो यमुना घाट पर होने वाले संगीत के कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिसमें देश के सुप्रसिद्ध संगीतकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
मुख्यमंत्री खलेंगे लट्ठमार होली
24 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्व प्रसिद्ध बरसाना की लट्ठमार होली में भाग लेंगे, जहां राधा रानी मंदिर में मुख्यमंत्री लट्ठमार होली खेलेंगे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मणिपुर के मुख्यमंत्री वीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। तमाम केंद्रीय मंत्री और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री भी लट्ठमार होली का आनंद लेंगे।
ब्रज में होने वाले होली के कार्यक्रम
19 फरवरी को रमणरेती में गोकुल होली।
23 फरवरी को नंदगांव में फाग आमंत्रण उत्सव।
23 फरवरी को बरसाना में लड्डू होली।
24 फरवरी को बरसाना में लट्ठमार होली।
25 फरवरी को नंदगांव में लट्ठमार होली।
26 फरवरी को श्रीकृष्ण जन्मभूमि की होली।
26 फरवरी को वृंदावन की होली।
27 फरवरी को गोकुल में छड़ीमार होली।
1 मार्च को होलिका दहन, फालैन का पंडा।
2 मार्च द्वारिकाधीश होली, चतुर्वेदी समाज का डोला।
3 मार्च को दाऊजी का हुरंगा, जाव का हुरंगा, नंदगांव का हुरंगा।
3 मार्च को मुखराई का चरकुला नृत्य।
4 मार्च को बठैन का हुरंगा, गिडोह का हुरंगा।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश