6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वृंदावन में संतों के दो गुट, कुछ कर रहे प्रॉपर्टी का धंधा! कृष्ण जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष दिनेश फलाहारी का बड़ा दावा

Dinesh Falhari: श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने आरोप लगाया है कि वृंदावन में संतों के दो गुट बन गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ कथित संत यमुना खादर में प्रॉपर्टी के कारोबार में लिप्त हैं।
2 min read
Google source verification
Dinesh Falhari

श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलहारी फोटो IANS

Sri Krishna Janmabhoomi Sangharsh Nyas Dinesh Falhari: धर्मनगरी वृंदावन में संत समाज के भीतर जारी अंदरूनी कलह और गंभीर अनियमितताओं को लेकर श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने सनसनीखेज दावे किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समय वृंदावन के संतों के बीच स्पष्ट रूप से दो गुट बन चुके हैं। एक तरफ जहां सच्चे और समर्पित साधु-संत भजन-साधना में लीन हैं, वहीं दूसरी तरफ कथित संतों का एक ऐसा समूह सक्रिय हो चुका है जो धर्म की आड़ में प्रॉपर्टी के कारोबार में लगा हुआ है।

यमुना खादर की जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त का आरोप

दिनेश फलाहारी ने जमीनों के अवैध कारोबार पर चिंता जताते हुए कहा कि कई कथित संत यमुना खादर के हरित और पवित्र इलाकों की जमीनों को अवैध रूप से बेचने और कब्जाने के खेल में शामिल हैं। भू-माफियाओं और व्यावसायिक गतिविधियों के बढ़ते दबाव के कारण वृंदावन के कई सम्मानित और सच्चे संत धाम छोड़कर अन्य स्थानों पर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। न्यास के अध्यक्ष ने महाराज से अपील करते हुए इन फर्जी संतों पर कड़ी कार्रवाई और खादर क्षेत्र के संरक्षण की मांग उठाई है।

शरण दुलारी महाराज की मृत्यु पर सीबीआई जांच की मांग

पवित्र नगरी में हो रही संदिग्ध गतिविधियों पर बोलते हुए दिनेश फलाहारी ने प्रेमानंद आश्रम से जुड़े शिष्य शरण दुलारी महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आश्रमों और संत समाज के अंदर बहुत कुछ गलत घटित हो रहा है, जिसकी गहराई से जांच होनी आवश्यक है।

'राज जानने वाले संतों की हत्या और बच्चे गायब होने के सनसनीखेज आरोप'

दिनेश फलाहारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि जो संत या साधक अंदरूनी राज या संदिग्ध गतिविधियों को जान लेते हैं, उन्हें रास्ते से हटा दिया जाता है या उनकी हत्या कर दी जाती है। इसके साथ ही उन्होंने इलाके से बच्चों के गायब होने की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की। न्यास के इस बयान के बाद मथुरा-वृंदावन के धार्मिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग