25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Mathura / ऊर्जा मंत्री ने साइकिल चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश, लोगों का दिलाई शपथ

ऊर्जा मंत्री ने साइकिल चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश, लोगों का दिलाई शपथ

श्रीकांत शर्मा 4 से 11 अक्टूबर तक मथुरा-वृंदावन नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 4 Oct 2017, 6:45 PM IST

Up Minister Shrikant Sharma

Up Minister Shrikant Sharma

मथुरा। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को मथुरा के डेम्पियर नगर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। श्रीकांत शर्मा 4 से 11 अक्टूबर तक मथुरा-वृंदावन नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। नगर निगम के 70 वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

साइकिल चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश
क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को यहां 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की शुरुआत की। पहले दिन 11 वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। कैबिनेट मंत्री ने इन वार्डों में जाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरुक किया। इस दौरान श्रीकांत शर्मा कार छोड़कर साइकिल चलाकर वार्डों में पहुंचे। मंत्री जी को साइकिल पर सवार देख जनता भी हैरान रह गई। इस मौके पर प्रशासनिक अफसरों समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान से श्रीकृष्ण की नगरी को साफ सुथरा बनाएंगे। आने वाले समय में स्वच्छ शहरों का चयन हो तो टॉप टेन शहरों में मथुरा वृंदावन का भी नाम शामिल होगा। कैबिनेट मंत्री ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और कहा कि मथुरा को स्वच्छता में अव्वल लाने के लिए सभी ब्रजवासी शहर को साफ रखें। ना गंदगी करें और ना ही किसी को गंदगी करने दें। यहां आने वाले श्रद्धालु से अपील करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मथुरा-वृंदावन को स्वच्छ रखने में वे सहयोग करें।

नगर निगम चुनाव की तैयारी
बता दें कि योगी सरकार में मथुरा-वृंदावन को नगर निगम बनाया गया है। ऐसे में कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा के इस अभियान को निकाय चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। श्रीकांत शर्मा निकाय चुनाव से पहले प्रत्येक वार्ड में जाकर सफाई अभियान की अलख तो जगाएंगे ही, साथ ही साथ नगर निगम चुनाव के लिए शहरवासियों में भाजपा की पैठ भी मजबूत कर रहे हैं।