मथुरा। विगत दिनों यमुना एक्सप्रेस वे पर यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ने वाले वाहनों को पंचर कर लूटने के मामले सामने आए थे। पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है ताकि इस गिरोह से बचा जा सके। आईजी ए सतीश गणेश ने लोगों से अपील भी की है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर करते दौरान वह अगर ऐसी कोई घटना को देखते हैं तो वह पुलिस की सहायता लें।