मथुरा। उत्तर प्रदेश मंत्रि परिषद की बैठक में मथुरा वृंदावन के लिए बड़े निर्णय पर मुहर लग गई है। उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2018 के तहत मथुरा में विकसित हो रहे कृष्णा/ब्रज सर्किट में अब मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, बरसाना और नंदगांव के साथ नए स्थल के रूप में बलदेव मंदिर और महावन भी शामिल होगा।