16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11 करोड़ से अधिक की शराब गटकते हैं मथुरा के छह तीर्थस्थलों के लोग

तीर्थस्थल बल्देव, राधाकुंड, नंदगांव, गोवर्धन, गोकुल और बरसाना के लोग साल में 11.10 करोड़ की शरीब पी जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 6 Jun 2018, 9:42 AM IST

alcohol

alcohol

मथुरा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मथुरा जिले के छह तीर्थस्थलों पर पूर्ण शराबबंदी लागू कर दी है। इसका मतलब है कि इन स्थानों पर अब शराब की बिक्री नहीं हो पाएगी। छह तीर्थस्थलों पर शराब की 32 दुकानें हैं। इन दुकानों से हर साल 11 करोड़ से अधिक की शराब बेची जाती है। ये छह तीर्थस्थल हैं- बल्देव, राधाकुंड, नंदगांव, गोवर्धन, गोकुल और बरसाना।

यह भी पढ़ें

योगी सरकार का गोवर्धन समेत मथुरा के छह स्थलों को सबसे बड़ा तोहफा

मथुरा शहर में खुल सकती हैं 32 और दुकानें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय बैठक में शराबबंदी के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। अब सरकार के सामने मुश्किल है राजस्व हानि की। इस वित्तीय वर्ष में इन दुकानों से 11 करोड़ 10 लाख 60 हजार 688 रुपये का राजस्व मिलना था। सरकार ने इसका तोड़ निकाला है। बंद होने जा रही 32 दुकानों को कहीं और शिफ्ट किया जाएगा। माना जा रहा है कि अधिकांश दुकानें मथुरा शहर में खोली जाएंगी। मथुरा शहर में शराबबंदी लागू नहीं है, लेकिन वृंदावन में है। वृंदावन के लोग मथुरा आकर शराब की खरीदारी करते हैं।

यह भी पढ़ें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आज आतंकवादी हमले का खतरा, सुरक्षा और कड़ी

शराबबंदी का अनुकूल प्रभाव होगा

धार्मिक दृष्टि से बात करें तो शराब को सभी बुराइयों की जड़ माना जाता है। शराब पीकर लोग उत्पात ही नहीं, बल्कि जघन्य अपराध भी करते हैं। महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं शराब के नशे में की जाती हैं। माना जा रहा है कि तीर्थस्थलों पर शराबबंदी का अनुकूल प्रभाव होगा।

यह भी पढ़ें

जानिए क्या हैं कैंसर के लक्षण, सही समय पर आप कैसे कर सकते हैं पहचान

यूपी में लागू हो शराबबंदी

मथुरा के सीपी सिंह सिकरवार का कहना है कि कायदे से तो शराब पूरे उत्तर प्रदेश में बंद होनी चाहिए। गुजरात और बिहार में शराबबंदी लागू है। इन राज्यों से सीख लेनी चाहिए। शराब से मिला राजस्व अंततः लोगों के स्वास्थ्य पर खर्च हो जाता है। इसलिए यह सोचना कि शराबबंदी से राजस्व की हानि होगी, गलत है।

यह भी पढ़ें

मरीज इन्हें डॉक्टर दीदी के नाम से बुलाते हैंं, सैकड़ों कैंसर मरीज हो चुके हैं सही