आदेश के बाद भी बिक रहा खुलेआम तेजाब
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी गलियों में ठेलों व साइकिल पर खुलेआम तेजाब बेचा जा रहा है। इसके बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि बिना लाइसेंस धारक के तेजाब नहीं बेचा जा सकता। लाइसेंस धारक भी आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेने के बाद ही तेजाब बेच सकता है। खुलेआम तेजाब बेचे जाने के कारण ही इस तरह की घटनाएं घटित हो रही हैं। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि अभियान चलाकर ऐसे लोगों को पकड़ा जायेगा जो बिना लाइसेंस के तेजाब बेच रहे हैं।