चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ जनरल बिपिन रावत के निर्देश के बाद रविवार को मेरठ में पश्चिमी यूपी सब एरिया और पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पश्चिमी यूपी सब एरिया हेडक्वार्टर में आरवीसी ने बैंड डिस्प्ले किया। इस मौके पर जीओसी मेजर जनरल पीके साई समेत अनेक सैन्य अफसर मौजूद रहे। आरवीसी के बैंड ने सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा, कदम-कदम बढ़ाए जा, मेरा मुल्क मेरा देश और राष्ट्रगान की धुन बजाकर उत्साहवर्धन किया। कैंट बोर्ड सफाई कर्मचारी, सैनिक अस्पताल के स्टाफ, सीएमओ, सदर बाजार पुलिस को भी सम्मानित किया। जीओसी मेजर जनरल पीके साई ने कहा कि हमें इस लड़ाई का भी डटकर सामना करना है। सभी एकजुट होकर इस लड़ाई को जीतें। संकट के दौरान डॉक्टरों, नर्सों, पुलिसकर्मियों, मीडिया, डिलीवरी कर्मियों, बैंक कर्मचारियों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर पूरे देश की सुरक्षा की है।