जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में तैनात यह स्टाफ नर्स गंगानगर के मीनाक्षीपुरम की निवासी है। यहां वह अपनी बहन और भांजे के साथ रहती है। देर रात स्टाफ नर्स को एंबुलेंस मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया। अभी तक जिला अस्पताल में चार संदिग्ध मरीज भर्ती हुए हैं और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। हालांकि कैंपस में कोरोना पॉजिटिव मिलने का यह चौथा मामला है। इससे पहले इम्लियान मोहल्ले की कोरोना पॉजिटिव महिला भी कैंपस में घूम चुकी है। स्टाफ नर्स को कोरोना पॉजिटिव कैसे हुआ, इसकी चेन तलाशी जा रही है। नर्स पिछले 14 दिन में किस-किस के संपर्क में रही है, उन संपर्कों को पता किया जा रहा है।