विवि के अनुसार बीएड के पेपर दस सितंबर से ही शुरू हो रहे हैं। विवि ने किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने और सत्यता के लिए वेबसाइट के संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं। विवि के अनुसार उक्त परीक्षा के लिए मेरठ में 29, गाजियाबाद में 12, बुलंदशहर में 10, हापुड़ में चार, नोएडा में छह, बागपत में पांच, मुजफ्फरनगर में तीन, शामली में दो और सहारनपुर में छह केंद्र रहेंगे।