सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन ने बताया कि जिले के विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस ( Black Fungus ) से पीड़ित 42 मरीज भर्ती हैं। मगर इनमें मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, बड़ौत, मेरठ और अन्य जिलों के मरीज भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह संक्रमण कोरोना में एस्ट्रॉयड के अधिक सेवन और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रहने वाले मरीजों में ज्यादा फैला है लेकिन अब धीरे-धीरे हालात में सुधार हो रहा है। सीएमओ ने बताया कि ब्लैक फंगस से निपटने के लिए जिले के मेडिकल कॉलेज में इस संक्रमण के पीड़ितों के लिए एक अलग से वार्ड बनाया गया है। इसी के साथ एडवाइजरी जारी करते हुए सभी लोगों से इस संक्रमण से सावधान रहने की अपील की गई है।