मेरठ। कोरोना वायरस को लेकर खौफ का माहौल है। लोग इससे बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर, मेडिकल किट समेत अन्य सामग्री खरीद रहे हैं। इससे बाजार में इन सामानों की कमी भी आयी है। इसके कारण कई गुना ज्यादा कीमतों पर लोग खरीद रहे हैं। इन सामानों की कालाबाजारी न हो, इसके लिए पुलिस ने भी इंतजाम कर लिए हैं। इनका सामानों का स्टाक करने वालों के खिलाफ सिर्फ एक कॉल पर छापेमारी की जाएगी और सूचना सही मिलने पर कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज होगा। साथ ही स्टॉक करने वाले मेडिकल स्टोर मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आईजी रेंज ने इस संबंध में दुकानदारों से पुलिस को सूचना देने की अपील की है। पीडि़त व्यक्ति की ओर से कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।