मेरठ। योगी सरकार के अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाने को बंद करने के आदेश के बाद भी फलावदा में गुपचुप तरीके से अवैध रुप से बूचड़खाना चलता पाया गया। स्थानीय पुलिस को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। लोगों ने सोचा कि अब थाना पुलिस और मेरठ पुलिस अधिकारियों को सूचना के बाद भी कुछ नहीं हो रहा, तो क्यों न लखनऊ में शिकायत की जाए। लोगों ने लखनउ मे मुख्यमंत्री कार्यालय फोन कर इसकी शिकायत की, तो लखनऊ कंट्रोल रूम के आदेश पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में मांस बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को दबोचा लिया। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।