27 जनवरी को बिजनौर के बैराज गंगा घाट में सुबह साढ़े नौ बजे गंगा पूजन के साथ गंगा यात्रा का शुभारंभ होगा। इसके बाद सीएम योगी सड़क मार्ग से रामराज, बहसूमा होते हुए हस्तिनापुर आएंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार हस्तिनापुर में शाम को जनसभा को संबोधित करने के बाद यहां वह शाम को गंगा आरती में शामिल होंगे। हस्तिनापुर में रात्रि विश्राम के बाद 28 जनवरी को सुबह 8.30 बजे गंगा आरती के बाद सड़क मार्ग से मवाना, परीक्षितगढ़, किठौर होते हुए गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट पहुंचेंगे। रात्रि को उनका विश्राम वशीघाट नरौरा बुलंदशहर में होगा।