29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Live: मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘इस सांसद ने बहुत पापड़ बेले हैं’

2019 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के लोगों को एक और नेशनल हाईवे का तोहफा दिया।
2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Sep 11, 2018

बागपत। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के लोगों को एक और नेशनल हाईवे का तोहफा दिया। जिसके चलते मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बागपत जिले में पहुंचे हैं। जहां उन्होंने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे शिलान्याीस किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दोपहर करीब 2 बजे यहां पहुं और उन्होंने उन्होंगने भूमि पूजन के बाद द्वीप प्रज्जकवलित किया।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी के कार्यक्रम में जा रहे इन ‘नेताओं’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस दौरान भारी संख्या में लोग भी सीएम योगी को सुनने यहां पहुंचे। यहां सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सहारनपुर मार्ग के लिए आपके सांसद ने बहुत पापड़ बेले हैं। इस मार्ग से यहां के क्षेत्र को कनेक्टविटी मिलेगी और इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम चल रहा है। यहां उन्होंने बाबा शाहमल के नाम पर बड़ौत में स्टेडियम की घोषणा भी की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की तरीफ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सड़क परिवहन विभाग में गडकरी जी ने जान डाल दी है। उनकी डिक्शनरी में ना शब्द नहीं है। उत्तर प्रदेश को नई प्रगति के लिए गडकरी जी बधाई के पात्र हैं।

यह भी पढ़ें : मुख्‍यमंत्री योगी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने सांसद ने कर दी ये मांग

इसकी दक्षता का प्रमाण है जो लोग फोर लेन को नहीं जानते थे, वहां फॉर लेन बन रहा है। वहीं सपा-बसपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक लाख 22 हजार सड़कों पर सपा-बसपा सरकार के पाप के गड्ढ़े थे। जिनको भरने का काम हुआ है। उत्तर प्रदेश नई ऊंचाइयों को छूने जा रहा है। यहां बिजली नहीं थी और कावड़ यात्रा पर कई प्रतिबंध थे। अब डीजे भी बजेगा और पुष्प भी बरसेंगे। गन्ना किसानों को 36 हजार करोड़ का भुगतान दिया है। दस हजार करोड़ देने का कम चल रहा है। 15 सितंबर तक गन्ना भुगतान सीधे किसान के खाते में जाएगा, इसके बाद मिलों पर शासन का डंडा चलेगा। प्रदेश में अपराधियो पर लगाम लगी है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री की रैली के बाद पद से हटाया गया यह नेता, लगाए गंभीर आरोप

विकास के अभियान को हम लेकर बढ़ रहे हैं। सड़को के मामले में उत्तर प्रदेश नई ऊंचाई तक पहुँच रहे हैं। नौजवानों को नौकरी दे रहे हैं और बिना लेन-देन के नौकरी दी है। शिक्षकों के लिए नौकरियों में जगह दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस में भी भर्ती करने जा रहे हैं और हाल ही में जो एशियन गेम्स हुए थे, उसमें जिन उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश का नाम बढ़ाया है उनको सरकारी नौकरी देंगे। सत्यपाल जी आपके लिए बहुत लड़ाई लड़ते हैं। वह रात को भी हमें परेशान करते हैं।