पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. थाना परतापुर क्षेत्र स्थित विद्यापीठ इंटर कॉलेज पर बने ऑक्सीजन केंद्र का कमिश्नर Commissioner सुरेंद्र सिंह और जिलाधिकारी meerut dm के बालाजी ने औचक निरीक्षण किया तो हड़कंप मच गया। दोनों अधिकारियों ने ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था देखी। इस दाैरान जिम्मेदारों से सवाल-जवाब भी किए। यह अलग बात है कि निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक मिला। इसके बाद कमिश्नर ने हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन सिलेंडर oxygen cylinder हर हाल में दिए जाने के आदेश दिए। यह अलग बात है कि लोगों के अनुसार उन्हे अभी भी ऑक्सीजन के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और आसानी से ऑक्सीजन नहीं मिल रही।