जिला नोडल अधिकारी डा. विश्वास चौधरी ने बताया कि जिसे भी क्वारंटीन किया गया है, वह इन नंबरों पर फोन कर मानसिक रूप से अपने को स्वस्थ कर सकता है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग ने मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। ये नंबर हैं 0121-2668370, 0121-2668374। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए ही यह सुविधा होगी। यह सेवा कोरोना वायरस की रोकथाम तक जारी रहेगी।