डीएम ने इस वैन सेवा के चलते 15 सरकारी और सात निजी लैब की टेस्टिंग वैन को रवाना किया। जिलाधिकारी ने बताया है कि अब जिले में पॉजिचीव केसेस की दर 30 से घटकर 1.5 ही रह गई है और आगे भी इस दर को और कम करने साथ ही संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए मोबाइल टेस्टिंग वैन की सेवाएं जारी रहेंगी। इसके अलावा 246 आरआरटी, जिसमें चेतक भी शामिल हैं। उनको भी इस सेवा में लगाया गया है, ताकि किसी भी व्यक्ति को टेस्टिंग कराने में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के नंबर 0522-4523000 पर कॉल करके आप घर बैठे ही अपना टेस्ट का सकते हैं। मोबाइल टेस्टिंग वैन गली मोहल्लों में जा कर लोगों की टेस्टिंग करेगी। इसके अलावा अगर कैंप लगाने की जरूरत पड़ी तो यह टीम वह भी लगाएगी और लोगों की टेस्टिंग करेगी।