30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के कारण भुवनेश्‍वर कुमार छोड़ सकते हैं यह महत्‍वपूर्ण मैच

Srilanka Cricket Team के साथ 16 नवंबर से शुरू होने वाली होम सीरीज के लिए उनका शुरू के दो Test Matches में हुआ है चयन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 12 Nov 2017, 3:24 PM IST

cricketer bhuvneshwar kumar

मेरठ। क्रिकेटर Bhuvneshwar Kumar का परिवार शादी की तैयारियों में तो पहले से लगा हुआ था, लेकिन जब से भारतीय गेंदबाज नौ नवंबर की शाम से मेरठ पहुंचे हैं, तब से अपनी शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। श्रीलंका टीम से होम सीरीज के लिए उनका शुरू के दो टेस्ट मैचों में चयन हुआ है। पहला टेस्ट 16 नवंबर से कोलकाता में शुरू होगा। इसमें भुवनेश्वर खेलेंगे। इसके बाद दूसरा टेस्ट नागपुर में 24 से 28 नवंबर तक आैर तीसरा टेस्ट दो से छह दिसंबर तक दिल्ली में होगा। इसके बाद तीन वनडे 10, 13 व 17 दिसंबर को और तीन टी-20 मैच 20, 22 व 24 दिसंबर को होंगे। माना जा रहा है क‍ि Bhuvneshwar Kumar शादी के कारण श्रीलंका के साथ दूसरा टेस्‍ट नहीं खेल पाएंगे। दरअसल, 23 को उनकी शादी है जबक‍ि दूसरा टेस्‍ट शादी के अगले दिन 24 से शुरू होगा।

यह है क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार की शादी का पूरा कार्यक्रम, कोलकाता की शेरवानी पहनेंगे

दिल्‍ली में रिशेप्‍सन की अभी डेट तय नहीं

Team India के इस व्यस्त शेड्यूल में भुवनेश्वर की शादी 23 नवंबर को आैर गांव का Reception 26 नवंबर को गांव लुहारली में होगा। दिल्ली के होटल ताज में होने वाले दूसरे रिशेप्सन के लिए डेट फिक्स नहीं हुर्इ है। माना जा रहा है कि दिल्ली का रिशेप्सन 29 नवंबर से एक दिसंबर के बीच होटल ताज में होगा, क्योंकि Srilanka Team भी दिल्ली में तीसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए होटल ताज में ही ठहरेगी।

क्रिकेटर भुवनेश्वर-नूपुर की शादी- जानिए मेहमानों के लिए क्या-क्या है डिनर मेन्यू में

नौ नवंबर को पहुंचे थे मेरठ

Bhuvneshwar Kumar नौ नवंबर की देर शाम मेरठ पहुंचे थे, लेकिन उसके बाद शादी के इतने काम हैं कि कोर्इ उनसे चाहकर भी नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को होटल ब्राॅडवे इन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में वह शामिल नहीं हो सके। बताते हैं कि शादी की तैयारियों को लेकर ही नाेएडा गए हुए हैं। विक्टोरिया पार्क भुवनेश्वर को होम ग्राउंड है। भुवनेश्वर जब भी सीरीज खेलने के बाद मेरठ लौटते हैं तो शाम को वह अपने होम ग्राउंड पर जरूर जाते हैं। इस बार भुवनेश्वर इतने व्यस्त रहे कि विक्टोरिया पार्क ग्राउंड पर भी नहीं गए। शनिवार की सुबह ही वह नोएडा निकल गए आैर शाम चार बजे टीम इंडिया से जुड़ने के लिए वह रवाना हो गए। मेरठ में वह जितने समय रहे, शादी की तैयारी, खरीदारी व रिश्तेदारों-घनिष्ठ मित्रों को निमंत्रण देने में उनका समय बीता।

21 से 26 तक रहेंगे यहां

उनके पिता किरनपाल सिंह ने बताया कि India Vs Srilanka पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद भुवनेश्वर 21 की शाम को मेरठ पहुंचेंगे। उसके बाद शादी से पहले होने वाले कार्यक्रमों में भी शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर का व्यस्त कार्यक्रम है, इसे ध्यान में रखा गया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश