पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) सरकार भले ही चुनाव ड्यूटी के कारण किसी भी टीचर की मौत नहीं होने की बात कह रही हो लेकिन चुनाव डयूटी के बाद मेरठ का एक हरा-भरा परिवार तबाह हाे गया। परिवारजनों के अनुसार चुनाव ड्यूटी ( election duty ) से आने के बाद परिवार की बेटी कोरोना संक्रमित हुई। उपचार के दाैरान बेटी की मौत हो गई। बेटे और पत्नी को ब्लैक फंगस ने चपेट में ले लिया।