प्रशिक्षण के उपरान्त दो माह के लिए पीएचसी और सीएचसी के अलावा अन्य सरकारी अस्पताल में दो साल की ओआईटी यानी आन जाब ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम एक जून 2021 से प्रारंभ किया जाएगा। जिन छह ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा उनमें इमरजेंसी मेडिकल टेक्निकल, जनरल डयूटी असिस्टेंट, होम हेल्थ, मेडिकल इक्यूपमेंट टेक्नालाजी असिस्टेंट, जीडीए एडवांस ट्रेड शामिल हैं। उक्त कोर्स को करने के लिए 18-35 वर्ष के इच्छुक अभ्यर्थी अपने अभिलेखों सहित उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। इन सभी ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए शैक्षित योग्यता इंटर और स्नातक है।