गुरुवार काे मेरठ में हुई अभिनव की श्रद्धांजलि सभा में लंगेआना गांव के लोग भी शामिल हुए। लंगेआना गांव के हैप्पी बरार, सरपंच जगसीर सिंह, तीर्थ सिंह, राजा, कर्मजीत सिंह, बलजीत सिंह, शिरा सिंह, गुरबख्श सिंह ने अभिनव चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सरपंच जगसीर सिंह ने बताया कि शहीद पायलट अभिनव की शहादत को हमारा गांव कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने न सिर्फ हमारे गांव के हजारों मासूमों की जान बचाई बल्कि हमारे हरे भरे खेतों से भी दूर ले जाकर प्लेन को गिराया।