बताया जा रहा है कि उन्हें तीन गोलियां मारी गई हैं। सीएचसी में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इधर, हमले की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और एसपी पुलिस फोर्स सहित घटनास्थल पर पहुंच गए। लोकेन्द्र के परिजनों ने कोतवाली में एक महिला समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस हमले के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लोकेन्द्र का मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है, जिसको लेकर पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हो चुका है।