30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक को घर बुलाकर दी शराब पार्टी और उतार दिया मौत के घाट

ईंट से चेहरा और सिर बुरी तरह से कुचलाहत्या के बाद मौके से फरार हुए हत्यारोपीखेत से बरामद हुआ खून से लथपथ शव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 24 May 2021, 11:17 PM IST

MURDERS : जानिए सूरत में कैसे एक जनें के हाथों सगे भाई और दूसरे से हुई पत्नी की हत्या?

MURDERS : जानिए सूरत में कैसे एक जनें के हाथों सगे भाई और दूसरे से हुई पत्नी की हत्या?

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. ( meerut news ) दोस्तों ने युवक को घर से बुलाकर पहले शराब पार्टी की उसके बाद ईंट से चेहरा और सिर कुचलकर उसकी ( murder ) हत्या कर दी। खून से लथपथ शव आज सुबह खेत में पड़ा मिला। युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। वहीं हत्या के आरोपी मृतक युवक के दोस्त घटना के बाद से फरार हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर: डॉक्टर और जज समेत छह की मौत

बताया गया कि युवक की हत्या करने वाले आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पल्लवपुरम और दौराला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार दुल्हैडा गांव निवासी अजय शाम को पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन उसका पूरी रात कहीं पता नहीं चला। सोमवार की सुबह युवक अजय का शव गांव के ही एक किसान के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। अजय 12वीं तक पढ़ाई कर चुका था और आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। बताया गया कि अजय के पिता अशोक मकान में चिनाई का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें: लोगों की यौन क्षमता पर बुरा असर डाल रहा कोरोना वायरस! जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

परिजनों ने बताया कि जिस जगह अजय का शव पड़ा मिला वहां पर बीयर की खाली बोतल भी मिली है। परिजनों का कहना है कि पहले दोस्तों ने अजय को शराब पिलाई फिर बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। उधर पुलिस हत्या के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर पल्लवपुरम देवेश शर्मा का कहना है कि मृतक की उम्र लगभग 19 वर्ष है और मृतक की पहचान अजय के रूप में हुई है। मृतक के चेहरे और उसके सिर पर ईंट के कई वार हैं। मौके से भी खून से सनी कईं ईंटें बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी इसी गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी में समय से पहले नहीं आएगा मानसून : मौसम विभाग

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आई बड़ी खबर, ध्यान दें 10वीं और 12वीं के छात्र

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग