22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / VIDEO: पत्नी के मोटी होने पर होता था विवाद, पति ने उठाया ऐसा कदम कि मच गया कोहराम

VIDEO: पत्नी के मोटी होने पर होता था विवाद, पति ने उठाया ऐसा कदम कि मच गया कोहराम

Highlights मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र में गांव गोटका की घटना शादी को 11 साल हुए, दंपती के हैं तीन बच्चे पुलिस ने महिला के पति व ससुर गिरफ्तार किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 2 Nov 2019, 11:56 AM IST

meerut

मेरठ। युवक ने अपनी पत्नी को महज इसलिए गोली मार दी, क्योंकि उसका वजन बढ़ रहा था और वह मोटी हो गई थी। इसके लिए पति और पत्नी के बीच विवाद रहता था। आरोप है कि पति कहीं भी जाता था पत्नी को अपने साथ लेकर नहीं जाता था। पिछले कई साल से पति और पत्नी का इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं मृतक महिला के परिजनों ने मामला दहेज का बताया है, जबकि आरोपी के परिजनों का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है, बात महज पति-पत्नी के बीच विवाद की है।

यह भी पढ़ेंः सीएम ने बढ़ते वायु प्रदूषण पर दिए ये आदेश, स्कूलों में बढ़ा दी गई मास्क लगाने की अपील

सरूरपुर थाना क्षेत्र के गोटका गांव में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिला के पति और ससुर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार मऊखास निवासी लक्ष्मी (32) की शादी 11 साल पहले गोटका गांव निवासी प्रदीप साथ हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। प्रदीप खेती करता है। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जाती। पीडि़ता ने कई बार जान का खतरा भी जताया था। वहीं गुरुवार शाम छह बजे लक्ष्मी का अपने पति से विवाद हो गया, जिसके बाद पति ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद महिला ने अपने मायके पक्ष में फोन करके जानकारी दी।

यह भी पढ़ेंः अयोध्या फैसले से पहले वेस्ट यूपी में अलर्ट, पुलिस की शरारती तत्वों और संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी

गुरुवार रात को आरोपी प्रदीप ने पत्नी के सिर में तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। आसपास के लोग घायल महिला को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारेापी पति और उसके मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। उसका कहना है कि पत्नी और उसके बीच आपसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दहेज जैसी कोई बात नहीं है। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि हत्या का कारण घरेलू कलह है। मामले की जांच चल रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।